फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Steshnari, farnichar ke liye tendar prakriya tez

स्टेशनरी, फर्नीचर के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज

Thu, 21 May 2015 12:48 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा स्टेशनरी, फर्नीचर व सिक्योरिटी के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग वार आवश्यकता के अनुसार सूची सौंपे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जन कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग, लेखा विभाग, कर विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें कितना पेपर, स्टैप्लर, पिन, सफेदा, पेन, पेंसिल, स्टीकर आदि की आवश्यकता है वह निर्धारित प्रारूप पर बनवाकर स्टोर विभाग में जमा कराएं। ताकि मांग के अनुरूप उन्हें आपूर्ति कराई जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर रजिस्टर्ड शुल्क 2500 रुपये निर्धारित है। निविदा डालने के पूर्व संबंधित ठेकेदार को उक्त शुल्क जमा करना होगा। तभी वह टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारी नाजिर चैनू सिंह यादव के अनुसार आए दिन विभिन्न विभागों से शिकायत प्राप्त होती है कि स्टेशनरी नहीं होने से बाहर से फोटोकॉपी करानी पड़ रही है। कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। साथ ही अधिकारियों से कितने फर्नीचर की आवश्यकता है इसकी भी सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

 
बिना गेट पर्ची के नो इंट्री
झांसी। अब नगर निगम में खाली वाहन व सामान से भरे वाहन बिना गेट पर्ची के इंट्री नहीं कर सकेंगे। नगर निगम मुख्य गेट पर ड्राइवर को इंट्री रजिस्टर पर इंट्री करानी होगी कि वह किस कारण नगर निगम में आया है। किस विभाग के बुलाने पर आया है। कौन सा सामान लेकर अंदर इंट्री कर रहा है। इस तरह की जानकारियां रजिस्टर में दर्ज करनी होंगी। तभी उसे अंदर गार्ड प्रवेश करने की अनुमति देंगे। मालूम हो कि नगर निगम में कुछ बाहरी लोग अपने चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं। जबकि, विभागीय नियमानुसार कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना सूचना के वाहन नहीं खड़ा कर सकता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम में आने और जाने वाले सामान की गेट पर्ची बनाने का नियम लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed