फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stayed in the room of a friend living on rent, infected, landlord Quarantine

किराए पर रह रहे दोस्त के कमरे पर रुका था संक्रमित, मकान मालिक क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Stayed in the room of a friend living on rent, infected, landlord Quarantine
झांसी। गुरुग्राम से लौटा कोरोना पॉजिटिव युवक शिवाजी नगर में किराए पर रह रहे अपने दोस्त के कमरे पर 21 मई से रुका था। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब मकान मालिक समेत परिवार के चार सदस्यों, दोस्त को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी का सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। बंगरा का रहने वाला लौटा युवक गुरुग्राम में पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी करता है। 21 मई को वह गुरुग्राम से शिवाजी नगर में किराए पर रहने वाले अपने दोस्त के कमरे पर रुका था। दो-तीन दिन पहले उसे गले में तकलीफ हुई तो मेडिकल कॉलेज दिखाने के लिए पहुंच गया। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर कोरोना वायरस का सैंपल लेकर कोविड लैब में जांच के लिए भेज दिया। बुधवार को युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिस्ट्री के आधार पर शिवाजी नगर में रहने वाले युवक का दोस्त और मकान मालिक समेत परिवार के चार लोगों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। इनकी भी जांच कराई जा रही है। वहीं, भैरो खिड़की उनाव गेट निवासी एक गर्भवती महिला के पति समेत आठ परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया गया है। इनका भी सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed