{"_id":"63c83fa53d0672080804679e","slug":"station-master-and-gateman-talk-recording-jhansi-news-jhs237275936-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गेट मैन और स्टेशन मास्टर के बीच की हर बात हो रही है रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गेट मैन और स्टेशन मास्टर के बीच की हर बात हो रही है रिकॉर्ड
विज्ञापन
झांसी। रेलवे क्रॉसिंग (समपार फाटक) पर किसी भी तरह का हादसा होने पर गेट मैन और स्टेशन मास्टर अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं पाएंगे। इसके लिए अब इन दोनों के बीच होने वाली हर बात रिकॉर्ड की जाने लगी है। रेल प्रशासन द्वारा झांसी रेल मंडल की 100 क्रॉसिंग पर सिक्योर कम्यूनिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं।
रेलवे के समपार फाटक क्रमांक 117 (ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग) का बूम कुछ माह पहले एक वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां से बरौनी-ग्वालियर मेल गुजरने वाली थी। इसकी जानकारी गेट मैन द्वारा स्टेशन मास्टर को दी गई। बताया गया कि स्टेशन मास्टर द्वारा गेट मैन को गाड़ी को पायलट कर गुजारने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद हुई जांच में स्टेशन मास्टर का कहना था कि उसने गाड़ी गुजारने के निर्देश नहीं दिए थे, जबकि गेट मैन का कहना था कि उसने निर्देश मिलने के बाद ही गाड़ी गुजारी।
इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए रेल प्रशासन द्वारा समपार फाटकों को सिक्योर कम्यूनिकेशन सिस्टम से लैस किया जा रहा है। झांसी रेल मंडल के 317 समपार फाटकों में से 100 पर ये सिस्टम लगाया जा चुका है। इसके जरिये गेट मैन और स्टेशन मास्टर के बीच होने वाली हर बात को रिकॉर्ड किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर इसे अधिकारी भी सुन सकते हैं।
विज्ञापन
लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे
झांसी। रेलवे अपने समपार फाटकों पर अब सीसीटीवी कैमरे भी लगा रहा है। मंडल की ज्यादा व्यस्त रहने वाली 12 क्रॉसिंगों पर अभी 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इनके जरिये गेट पर काम करने वाले कर्मचारियों पर तो नजर रखी ही जाएगी, साथ ही रेलवे के समपार फाटकों पर तैनात रेल कर्मचारियों के साथ आए दिन होने वाली मारपीट जैसी घटनाएं भी कैमरों के जरिये रिकॉर्ड होंगी। इससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आसान होगी। कैमरे में कैद होने वाली समपार फाटकों की गतिविधियों को नजदीकी रेलवे स्टेशन पर देखने की व्यवस्था की गई है।
रेलवे अपनी कार्यप्रणाली को लगातार उच्चीकृत कर रहा है। इसी के तहत सिक्योर कम्यूनिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं। साथ ही समपार फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे