फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State President will tomorrow

कल आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 17 Apr 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
State President will tomorrow
bjp prees barta, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को झांसी आएंगे। वह यहां ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मोंठ व चिरगांव जाकर किसानों से बातचीत कर उनका दर्द सुनेंगे। यह जानकारी भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने दी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मौर्य का यूपी के किसी जनपद का यह पहला दौरा बताया जा रहा है। फूलपुर से सांसद मौर्य अब तक कभी भी झांसी नहीं आए हैं। पहली बार वीरांगना की धरती पर उनके आगमन पर कार्यकर्ता उत्साहित और भव्य स्वागत के मूड में हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे ट्रेन से झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। फिर वह चित्रा चौराहा से बीकेडी, खंडेराव गेट होते हुए पंचकुइयां में कुशवाहा समाज के मंदिर जाकर दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर महारानी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा होकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके ठीक बाद मोंठ और चिरगांव में किसानों से बात करेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, संजीव अग्रवाल, सौरभ रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भाजपाई गलत काम में लिप्त नहीं: प्रदीप
पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि उनके पार्टी का कोई भी नेता, कार्यकर्ता किसी तरह के गलत कामों में लिप्त नहीं है। उनकी यह सफाई पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला के उस बयान के बाद आई है, जिसमें शुक्ला ने सभी दलों का ‘भूमाफिया एसोसिएट’ एक होने की बात कही थी और इशारों में ही ‘अपनों’ पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed