फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   state minister

अपने बलबूते पर लड़ेंगे, बनाएंगे सरकार - शिवपाल

Tue, 08 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 08 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
state minister
झांसी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाने की शर्त पर कांग्रेस को समर्थन देने के बयान को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। अपने बलबूते पर पार्टी प्रदेश में दुबारा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने झांसी आए शिवपाल सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सपा की बीजेपी व कांग्रेस से बराबर की दूरी है। भाजपा ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है। सपा हमेशा से ही सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ती आई है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया। काबीना मंत्री ने कहा कि दैवीय आपदा से जूझ रहे प्रदेश के किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार को उप्र को साढ़े सात हजार करोड़ रुपये देने थे, लेकिन दिए हैं केवल 2801 करोड़। जबकि, प्रदेश सरकार अब तक साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये बांट चुकी है। केंद्र सरकार प्रदेश को उसका शेयर भी नहीं दे रही है। यह स्थिति तब है कि जब प्रदेश से भाजपा के 73 सांसद हैं व प्रधानमंत्री भी उप्र से सांसद हैं।
विज्ञापन


शिवपाल ने बुंदेलखंड की विषम परिस्थितियों के लिए केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए व वर्तमान एनडीए सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की कोई कमी नहीं है, परंतु जल प्रबंधन नहीं किया गया, जिससे यह हालात बन गए हैं। लेकिन, अब सपा सरकार इस कमी को पूरा करने जा रही है। बुंदेलखंड में तेरह डेम का निर्माण शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में यहां पानी की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्य आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed