फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State level junior girls handball: Aligarh defeated Jhansi 13-9

राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबाल : अलीगढ़ ने झांसी को 13-9 से हराया

Sat, 04 Jan 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
State level junior girls handball: Aligarh defeated Jhansi 13-9

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग व उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ की ओर राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आठ मैच खेले गए, जिनमें 16 मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें गोरखपुर, लखनऊ, अलीगढ़, बस्ती, सहारनपुर, कानपुर, बनारस, आगरा ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार व विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, रोहित पांडेय, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, अमित कुमार, शांतनु गौतम, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच गोरखपुर मंडल व मिर्जापुर मंडल के बीच मैच खेला गया, जिसमें गोरखपुर ने 12-09 गोल से मिर्जापुर को हराया। दूसरा मैच लखनऊ व मेरठ की मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 22-02 गोल से मेरठ को करारी शिकस्त दी। तीसरा मैच झांसी मंडल व अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ, जिसमें अलीगढ़ ने 13-09 गोल से झांसी को हराया। चौथा मैच बस्ती मंडल व देवीपाटन गोंडा मंडल की टीम के बीच हुआ, जिसमें बस्ती ने 14-07 गोल से देवीपाटन को हराया। पाचवां मैच कानपुर मंडल व मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें कानपुर ने मुरादाबाद को 15-01 गोल से शिकस्त दी, छठा मैच अयोध्या मंडल व सहारनपुर मंडल के बीच हुआ, जिसमें 16-14 गोल से सहारनपुर जीत हासिल की। सातवां मैच बनारस मंडल व प्रयागराज मंडल के मध्य हुआ, मैच में बनारस ने 16-08 गोल से विजयी रही। आठवां मैच आगरा मंडल व मुरादाबाद मंडल के बीच हुआ, जिसमें 06-00 गोल से आगरा ने मैच जीता। इस अवसर पर हिकमत उल्ला खान, रजनी गुप्ता, ऊषा सचान, संतराम पेंटर, राजेश सोनकर, सुनील कुमार, विकास वेंदया, विकास उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed