राज्य कर्मचारी ही संभालेंगे पंचायत चुनाव का मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी राज्य कर्मचारियों को संभालनी होगी। केंद्रीय कर्मचारियों को इस काम से दूर रखा जाएगा। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिले में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। चुनाव के लिए साढ़े आठ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके लिए कार्यालयों द्वारा कर्मचारी /अधिकारियों का ब्योरा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। अब तक 328 कार्यालयों से ग्यारह हजार से अधिक कर्मचारियों का ब्योरा फीड किया जा चुका है। लेकिन, इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाया जा रहा है। निर्वाचन की समूची जिम्मेदारी राज्य कर्मचारियों को सौंपी जा रही है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जबकि, पूर्व में भारतीय जीवन बीमा निगम व बैंक के कर्मचारियों को मतगणना कार्य में लगाया जाता था। लेकिन, इस बार यह काम भी राज्य कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
पोलिंग पार्टी में होंगी महिला कर्मचारी झांसी। पंचायत चुनाव के लिए बनाई जाने वाली पोलिंग पार्टिंयां चार सदस्यीय होंगी। इनमें एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी होंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक महिला कर्मचारी की तैनाती भी की जाएगी। मालूम हो कि जिले में 1,521 बूथ के लिए इतनी ही संख्या में पोलिंग पार्टियों का गठन किया जा रहा है।