{"_id":"5e9758508ebc3e774535426b","slug":"state-border-seal-jhansi-news-jhs164632750","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सील कीं जिले की सभी सीमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सील कीं जिले की सभी सीमाएं
Thu, 16 Apr 2020 03:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
state border seal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के 52 में से 25 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण दस्तक दे चुका है। दबे पांव ये झांसी में प्रवेश न कर जाए, इसके लिए मध्य प्रदेश से सटी जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। हालात ये हैं कि परिंदों के अलावा और किसी को बिना इजाजत सीमा नहीं लांघने दी जा रही है। सीमाओं पर दिन - रात पुलिस निगरानी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
झांसी मध्य प्रदेश की सीमाओं से घिरा हुआ है। मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां तक कि झांसी से सटे शिवपुरी और टीकमगढ़ में भी कोराना के पॉसिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। ग्वालियर में भी इस बीमारी से संक्रमित लोग मिल चुके हैं। ऐसे में झांसी में भी खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पड़ोसी जनपदों से होता हुआ ये वायरस दबे पांच झांसी में प्रवेश न कर जाए, इसकी रोकथाम के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। ग्वालियर रोड, उनाव - बालाजी रोड, शिवपुरी रोड व टीकमगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर कड़ी चौकड़ी बरती जा रही है। यहां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस अपने - अपने राज्य की सीमा रेखाओं में रहकर निगरानी में जुटी र्हुइं हैं। केवल फल, सब्जी, राशन, दवाई व अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की छूट दी जा रही है। बाकी, यहां से वहां या वहां से यहां की ओर आने वाले दुपहिया व चौपहिया वाहनों को वापस लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहन चालकों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
बाहरी जिलों से आने वाले ट्रक व अन्य मालवाहन वाहनों के ड्राइवर व अन्य स्टाफ की बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें स्वास्थ्य सही पाए जाने पर ही पुलिस प्रवेश की इजाजत दे रही है। खांसी, बुखार आदि के लक्षण पाए जाने पर सूचना मेडिकल टीम को दे दी जाती है। मेडिकल टीम की हरी झंडी के बाद ही वाहन जिले की सीमा के अंदर प्रवेश कर पा रहे हैं।
जिले के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। आवश्यक सामग्री लाने वाले वाहनों को ही सीमा में प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। ड्राइवर व अन्य स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही वाहनों को अंदर आने की इजाजत दी जा रही है। पुलिस चौबीसों घंटे चौकस है। क्षेत्र कोरोना से महफूज बना रहे, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
- सुभाष सिंह बघेल, पुलिस महानिरीक्षक - झांसी परिक्षेत्र