{"_id":"2c710af78d3a018c6847fb21c77b7597","slug":"star-fort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार फोर्ट देखने को जुटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार फोर्ट देखने को जुटे रहे लोग
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में सैन्य क्रांति का अहम स्थल रहे स्टार
विज्ञापन
फोर्ट को देखने के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को करीब तीन सौ लोग जुटे। इस
दौरान हुई गोष्ठी में प्रबुद्ध वर्ग ने झांसी के ऐतिहासिक स्थलों को
संरक्षित करने पर जोर दिया।
सदर बाजार के सैन्य क्षेत्र में मौजूद स्टार फोर्ट को देखने के लिए लोग परिवार सहित पहुंचे। इस दौरान लोगों ने खजाना कक्ष व बारूद कक्ष को देखने में अधिक दिलचस्पी दिखाई। वहीं परिसर में लगी दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी में 1857 की गदर से जुड़े एतिहासिक चित्रों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
समापन अवसर पर हुई गोष्ठी में प्रबुद्ध वर्ग ने एकमत रूप से लोगों को जागरूक कर कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इस दौरान कोषाधिकारी डॉ. एसके मिश्रा, पुलिंद कला दीर्घा के अध्यक्ष मुकुंद महरोत्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल पी अवस्थी, सहायक कमांड अधिकारी गरिमा पाल, सूबेदार मेजर मलकीत सिंह, डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. वसीम खान, शील कोपरा आदि मौजूद रहे।