{"_id":"57129c1d4f1c1b95724a6b84","slug":"stand-and-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 14 स्थानों पर बनेंगे स्टैंड व पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 14 स्थानों पर बनेंगे स्टैंड व पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
parking, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए 14 स्थानों पर वाहन पार्किंग और स्टैंड बनाने का फैसला लिया गया है, जिसके चलते लाइनें खींचने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे वाहन चोरी पर भी अंकुश लग सकेगा।
शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने व वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दिनों पुलिस प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान निरीक्षण करके वाहन स्टैंड व पार्किंग स्थल बनाने का फैसला लिया गया। शहर के अंदर 14 स्थानों पर पार्किंग व स्टैंड बनाने का फैसला लिया गया।
पुलिस के अनुसार जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, ग्वालियर रोड के दोनों तरफ, जीवनशाह, गोल तिराहा के पास, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट नंबर एक, दो व तीन, मिनर्वा टाकीज की पट्टी पर, रानी महल के पास, बस स्टैंड के पास, नवीन मंडी के पास, मऊरानीपुर तिराहा, मेडिकल कालेज के सामने, जीवनशाह से बीकेडी रोड पर, कुंज विहारी मंदिर के सामने, सीएमओ कार्यालय से बीकेडी कालेज तक तथा खंडेराव गेट से एलवीएम की पट्टी तक वाहन स्टैंड व पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इंसेट
आपे चालक ड्रेस में नहीं मिले तो कटेगा चालान
यातायात प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया एक सप्ताह के अंदर शहर के आपे चालक ड्रेस में दिखेंगे। इस संबंध में उनकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कह दिया गया है। एक सप्ताह के बाद ड्रेस में नहीं मिलने वाले आपे चालकों का चालान काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रेस ग्रे (स्लेटी) रंग की पेंट व शर्ट है।