फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stalls of street traders decorated in Deepawali fair

दीपावली मेला में सजे पटरी कारोबारियों के स्टॉल

Fri, 29 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Stalls of street traders decorated in Deepawali fair
झांसी। नगर निगम की ओर से अर्बन हाट में बृहस्पतिवार से दीपावली मेला आरंभ हुआ। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक रेहड़ी पटरी कारोबारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने यहां पर स्टॉल लगाए हुए हैं। शाम को यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

महापौर रामतीर्थ सिंघल ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी पर कारोबार करने एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों की मदद के लिए इसका आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने भी शिल्पियों को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत बताई। कहा, इस आयोजन से शिल्पियों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। बुंदेली कलाकारों ने राई एवं ढिमरयाई नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, उपसभापति सुनील नैनवानी, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह मेला चार नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed