फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SSP hearing problem in tambu

ऑफिस छोड़ तंबू में बैठकर समस्याएं सुन रहे एसएसपी

Tue, 15 Jun 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
SSP hearing problem in tambu
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा पुलिस कार्यालय के कक्ष में न बैठकर परिसर में खुले आकाश के नीचे लगाए गए तंबू में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे हैं। यहां अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन

पुलिस दफ्तर में जिले भर से लोग एसएसपी के पास शिकायती पत्र लेकर पहुंचते हैं। लेकिन, पहले सभी को कप्तान के सामने जाकर अपनी पीड़ा बताने का मौका नहीं मिल पाता था। कई पीड़ित वहां तैनात कर्मचारियों को अपने शिकायती पत्र थमाकर चले जाते थे। ऐसे में प्रभावी कार्यवाही भी नहीं हो पाती थी। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एसएसपी पुलिस ऑफिस के परिसर में खुले आकाश के नीचे अपना ऑफिस चला रहे हैं। यहां बाकायदा तंबू लगाया गया है। फरियादियों के बैठने का समुचित इंतजाम है। सोमवार को एसएसपी शिवहरि मीणा और एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने तंबू में ही बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कई फरियादी ऐसे होते हैं, जो कार्यालय कक्ष में आने पर असहज हो जाते हैं। टेंट में वे आसानी से अपनी समस्या बता देते हैं। इसके अलावा खुले में कोविड - 19 के प्रोटोकॉल का भी पालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवहरि मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed