फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP's job is to create ruckus and ruckus: Baby Rani

सपा का काम ही है ऊधम मचाना और बवाल करना : बेबी रानी

Sun, 01 Dec 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
SP's job is to create ruckus and ruckus: Baby Rani

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने संभल हिंसा पर कहा कि समाजवादी पार्टी का तो काम ही है कि उधम मचाना और बवाल करना। संभल में पत्थरबाजी हुई तो उसे रोकने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। बोलीं कि भाजपा सरकार बिलकुल सही काम कर रही है। वह शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।




बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न संबंधी सवाल पर कैबिनेट मंंत्री ने कहा कि यह अलग देश का मामला है। भारत सरकार बहुत हस्तक्षेप नहीं कर सकती मगर बांग्लादेश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से निकाली गई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर कहा कि यह धार्मिक यात्रा थी। ईश्वर को लेकर आस्था है, उसे जगाने का काम बागेश्वर महाराज कर रहे हैं। हिंदू राष्ट्र के उनके बयान पर कहा कि ये उनका मत है। भारत संविधान के अनुसार ही चलेगा। इस दौरान गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, भूपेंद्र आर्य, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed