फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SPs demonstrated and demanded resignation of Home Minister

Jhansi News: प्रदर्शन कर सपाइयों ने मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा

Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
SPs demonstrated and demanded resignation of Home Minister

विज्ञापन


झांसी। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए सपाइयों ने कहा कि संसद में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। गृहमंत्री की टिप्पणी से दलित पिछड़ों के प्रति भाजपा की संविधान विरोधी मानसिकता प्रकट होती है। इस कृत्य पर गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्हें मंत्रिमंडल से अतिशीघ्र हटाया जाना चाहिए। सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने कहा कि बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। इस मौके पर विजय कुमार कुशवाहा, जितेंद्र पाल सिंह, मोहर सिंह राठौड़, विजय प्रताप बच्चा सिंह, जवाहर सिंह, रमाकांत पटेल, पं. अरविंद वशिष्ठ, दीपक यादव, राकेश श्रीवास, सत्येंद्र पुरी आदिमौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed