फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Spranged English will say children of government schools

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Fri, 21 Jul 2017 12:18 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 21 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Spranged English will say children of government schools
children jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

सरकारी माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले कक्षा नौ के बच्चों को सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा। एक अगस्त से 90 दिन की कार्यशाला शुरू होगी, इसमें लखनऊ से आए ट्रेनर बच्चों को अंग्रेजी बोलने, लिखने और समझने के गुर बताएंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अभियान के अंतर्गत जनपद के 12 राजकीय बालक-बालिका माध्यमिक कॉलेजों में राजकीय इंटर कॉलेज झांसी, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज रक्सा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर सहित मगरपुर, समथर, मऊरानीपुर, चकारा, शाहजहांपुर, धमनाखुर्द, अंबाबाय, बरुआसागर के प्राचार्यों को बुधवार को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेकर आए जीआईसी प्राचार्य प्रवीण मौर्य और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या संध्या चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक राजकीय माध्यमिक कॉलेज के सौ-सौ विद्यार्थियों को एक अगस्त से 90 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक घंटे की कार्यशाला स्कूल टाइम में ही होगी, इसमें ट्रेनर सरल तरीके से बताएंगे कि अंग्रेजी का अनुवाद कैसे करें, उसे समझे और बोले, जो विद्यार्थियों के कॅरियर बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन


जीजीआईसी को मिला फर्नीचर 
सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए शासन ने क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल योजना के तहत फर्नीचर आवंटित किया है। 10 लाख रुपये के 200 डबल डेस्क मिले हैं। राजकीय इंटर कालेज को भी फर्नीचर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed