फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sports activities should be increased in universities and colleges.

Jhansi News: विश्वविद्यालय व कॉलेजों में बढ़ाई जाएं खेलकूद गतिविधियां

Fri, 05 Jul 2024 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Sports activities should be increased in universities and colleges.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को झांसी आए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार की बात करते हुए सुरक्षित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में सुझाव भी मांगे।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलजों में शारीरिक व खेलकूद गतिविधियां बढ़ाई जाएं। खेल आयोजनों में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह प्रदेश के खेल मंत्री से भी बातचीत करेंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत बताते हुए पेपर लीक जैसे प्रकरणों अंकुश लगाने के लिए सुझाव भी मांगे। साथ ही राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, उच्च शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


00000000
आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक डा. मु. नईम ने कला संकाय अध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों की जांच के लिए कुलसचिव विनय कुमार सिंह की ओर से पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में प्रो. आरके सैनी, प्रो. टीके शर्मा, प्रो. विनीत कुमार, सुनील कुमार सेन व उच्च शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed