फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speeding Shatabdi bus overturns into a gorge; 16 passengers injured.

Jhansi News: तेज रफ्तार शताब्दी बस खाई में पलटी, 16 यात्री घायल

Mon, 24 Aug 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 24 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Speeding Shatabdi bus overturns into a gorge; 16 passengers injured.
झांसी/मोंठ। इंदौर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस रविवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर मिनी स्टेडियम के सामने सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे से बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 16 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उनको प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, इनमें से नौ की हालत खराब होने पर उनको मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, रविवार देर-शाम तक इनकी हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार रात इंदौर बस अड्डे से प्राइवेट शताब्दी बस लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। बस में 40 यात्री सवार थे। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि चालक तेेज रफ्तार में बस चला रहा था। उन लोगों ने भोपाल के आगे आने पर बस चालक से धीमे चलाने के लिए भी कहा, लेकिन, उसने नहीं सुना। आधी रात के बाद यात्री सो गए। तड़के करीब पांच बजे बस जैसे ही मोंठ कस्बे के आगे पहुंची, तभी ओवर टेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में पलट गई।
विज्ञापन

शीशा तोड़कर बाहर निकाले यात्री
बस पलटने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शीशा तोड़कर किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (मोंठ) सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। चिकित्सक डॉ. शशिकांत राजपूत के मुताबिक आंबेडकर नगर निवासी राहुल गुप्ता (32), लखनऊ निवासी आकाश कुमार (26), राकेश पाल (45), प्रगति सिंह, रवि वर्मा (30), कन्हैया लाल (36), बस्ती निवासी गीता देवी (40), देवेंद्र सिंह (30) एवं रसूलाबाद निवासी चालक सुनीत सिंह (32) को मेडिकल अस्पताल भेजा गया वहीं, कानपुर निवासी मोहम्मद रेहान (24), अमान खान (17), लखनऊ निवासी अमित खरे (28), हेमंत सोनी (28), अर्चना त्रिपाठी (36), आंबेडकर निवासी अनुराग दीक्षित (31) एवं मोहित शर्मा (21) को प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा के मुताबिक मेडिकल अस्पताल में भेजे गए घायलों की भी हालत में सुधार होने पर उनको छुट्टी दे गई। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed