{"_id":"679fbea0d0d1e4a1b00dc3e4","slug":"spectators-danced-to-bundeli-folk-songs-and-rai-in-mahrauni-mahotsav-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-128890-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महरौनी महोत्सव में बुंदेली लोकगीतों, राई पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महरौनी महोत्सव में बुंदेली लोकगीतों, राई पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। महरौनी महोत्सव मेले के अंतर्गत सद्भावना मंच पर बुंदेली लोकगीत एवं लोकनृत्य निशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनियां ने किया। इस दौरान नगर व क्षेत्र के ऐसे दर्जनों संभ्रांत नागरिकों का सम्मान किया गया। ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। बुंदेली कलाकार रामकुमार प्रजापति और सविता राज ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामदेवी मासूम के साथ पारंपरिक बुंदेली विधाओं की प्रस्तुति दी। इसके बाद कलाकार देवी अग्रवाल और साधना राठौर ने पारंपरिक लोकगीत व जवाबी राई की मनमोहक प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध नृत्यांगनाओं में कविता, नेहा, कंचन और रश्मि ने बेहतरीन राई नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन संजय पांडेय भारत ने किया और आभार दुष्यंत बड़ौनियां ने जताया। अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, कुलदीप खरे, हृदयेश गोस्वामी, दिनेश श्रीवास्तव, अभय दुबे, नितिन जैन शास्त्री आदि उपस्थित रहे।श