फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   special trains to run till 30th june

तीस जून तक होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
special trains to run till 30th june
रेलवे 30 जून तक ही सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। आगामी 22 मई से राजधानी स्पेशल की तरह मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दीं हैं। इन ट्रेनों में भी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग होगी। यात्री सात दिन तक का अग्रिम टिकट बुक करा सकेंगे। वहीं, नियमित गाड़ियों के संचालन का फैसला इस अवधि के बाद ही लिया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेलवे ने एक मई से अलग- अलग राज्यों की सहमति पर श्रमिक एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन शुरू किया। इन ट्रेनों में श्रमिकों से कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। इसके बाद 12 मई से अप और डाउन की तीस सवारी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। ये सभी गाड़ियां राजधानी एक्सप्रेस हैं, जिनको स्पेशल ट्रेनें बनाकर चलाया जा रहा है। इनमें अप और डाउन की चार ट्रेनें झांसी से होकर गुजर रही हैं। किराया भी मुसाफिरों को राजधानी एक्सप्रेस के बराबर ही अदा करना पड़ रहा है। रेलवे अब 22 मई से मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। इन ट्रेनों में ऑनलाइन भी वेटिंग टिकट जारी होगा। किराया भी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर लिया जाएगा। यह ट्रेनें भी लॉकडाउन में फंसे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करेगी। जरूरत के हिसाब से ही ट्रेनों का संचालन होगा। इस संबंध में सभी जोन के महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह भी जानिए --------- लॉकडाउन से पूर्व प्रतिदिन झांसी रेलवे स्टेशन से औसत 120 ट्रेनें गुजरतीं थीं। यह ट्रेनें बीना, इलाहाबाद, कानपुर और आगरा की तरफ जाने वाले ट्रैक पर दौड़तीं हैं। इन ट्रेनों में प्रतिदिन झांसी से सामान्य दर्जे में औसत 20 हजार और आरक्षित कोचों में करीब पांच हजार मुसाफिर सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed