{"_id":"5c2e686dbdec2257162fadbe","slug":"special-trains-for-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Fri, 04 Jan 2019 01:24 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुंभ में प्रयागराज जाने के लिए झांसी से स्पेशल ट्रेनों का चक्राकार संचालन होगा। यह ट्रेनें 15 जनवरी से उपलब्ध होंगी। रेल प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली हैं। ट्रेन के संचालन के वक्त सभी अनारक्षित खिड़कियां खुली रहेंगी।
ट्रेन नंबर 01805 झांसी से सुबह 6.15 बजे चलकर चिरगांव, उरई, कानपुर होकर इलाहाबाद पहुंचेगी और वापस मानिकपुर, बांदा होकर झांसी आएगी। दूसरी ट्रेन नंबर 01806 झांसी से दोपहर तीन बजे चलकर बांदा, मानिकपुर होकर इलाहाबाद पहुंचेगी और वापसी में यह गाड़ी इलाहाबाद से मानिकपुर, कानपुर होकर झांसी आएगी। इस ट्रेन को चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी, इलाहाबाद, नैनी, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धामकर्वी, अंतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी और ओरछा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। झांसी से कानपुर होकर जाने वाली ट्रेन इलाहाबाद दोपहर डेढ़ बजे और झांसी से बांदा होकर जाने वाली गाड़ी इलाहाबाद रात 10. 35 बजे पर पहुंचेगी। यह ट्रेनें जनवरी में 15, 16, 21,22 और फरवरी में 4,5,6,10,11,12 तारीख को चलेंगी।
आज से चलेगी मेला स्पेशल
चित्रकूट धाम में पौष अमावस्या मेले के अवसर पर झांसी से एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन चार से छह जनवरी तक होगा।
यह मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10.10 बजे चलकर शाम 5.15 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से शाम 6.05 बजे चलकर झांसी रात 1.10 बजे आएगी। इस ट्रेन को ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
उक्त अवधि में झांसी- बांदा पैसेंजर का संचालन चित्रकूटधाम तक होगा। इसी अवधि में अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराड़ा और रानीपुर रोड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
बिना टिकट यात्रा करते 101 पकड़े
झांसी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर के नेतृत्व में चित्रकूट स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की जांच में 101 यात्री अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पकड़े गए। पकड़े गए यात्रियों से 40740 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग में आरके बाजपेयी, कुलदीप श्रीवास्तव, अजय कुमार, एके मंडल, आरके मिश्र शामिल रहे।