फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   special train

चेन्नई स्पेशल ट्रेन से जाने के लिए जुटी यात्रियों की भीड़

Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
special train
special train
झांसी। शुक्रवार की रात नई दिल्ली चेन्नई राजधानी स्पेशल ट्रेन में सबसे अधिक 231 यात्री झांसी से सवार होकर गए। इस कारण स्टेशन पर दो घंटे तक भीड़भाड़ का माहौल रहा। यात्रियों को जांच के बाद ही ट्रेन में बिठाया गया।
विज्ञापन

राजधानी स्पेशल ट्रेनों के चलने के बाद से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हलचल दिखाई देना शुरू हो गई है। पिछले चार दिन में रुकीं आठ स्पेशल ट्रेनों से 1500 यात्री झांसी स्टेशन पर उतरे, जबकि 900 यात्री अलग- अलग स्टेशनों के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार की रात 8.55 बजे आई नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली ट्रेन नंबर 02434 राजधानी स्पेशल ट्रेन से 195 यात्री झांसी में उतरे, जबकि 231 यात्री सवार होकर गए। एक साथ झांसी से जाने वाले यात्रियों की यह सबसे अधिक संख्या रही। इससे स्टेशन पर भीड़भाड़ जैसा माहौल रहा। अंतिम 90 मिनट में यात्रियों के टिकट व स्वास्थ्य की जांच करने में कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस ट्रेन को विजयवाड़ा, वारांगल, नागपुर, भोपाल, झांसी व आगरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसी तरह शुक्रवार को 13 श्रमिक ट्रेनें झांसी से होकर गुजरीं, जिनमें चार ट्रेनों के यात्रियों को भोजन व पानी दिया गया।
विज्ञापन

वाहन के लिए होते रहे परेशान
स्पेशल ट्रेन से उतरे यात्रियों में कई को चिरगांव, गुरसराय, टीकमगढ़, छतरपुर, बांदा, महोबा, मऊरानीपुर, बरुआसागर समेत झांसी महानगर के अलग- अलग जगह जाना था, लेकिन स्टेशन के बाहर वाहन न चलने के कारण यात्री परेशान होते रहे। वे मुश्किल में थे कि दिल्ली से झांसी तक तो आ गए अब घर कैसे पहुंचेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed