{"_id":"5f4ff50a8ebc3e53b9618d12","slug":"sp-will-be-fighting-aam-aadami-fight-jhansi-news-jhs1753155180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मजबूती से लड़ती रहेगी आम आदमी की लड़ाई: तनवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मजबूती से लड़ती रहेगी आम आदमी की लड़ाई: तनवीर
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि बात कानून - व्यवस्था की हो या रोजगार की, भाजपा की सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। यही वजह है कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। लोग आशा भरी नजरों से सपा की ओर देख रहे हैं। लोग अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आने वाला कल सपा का है।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि किसान, व्यापारी, छात्र, महिला समेत सभी वर्ग उत्पीड़न के शिकार हैं। सपा सभी वर्गों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रही है। मुकदमों और पुलिसिया अत्याचार की परवाह किए बगैर सपा के लोग आम आदमी की आवाज को बुलंदी के साथ उठा रहे हैं। सपा नेता आजम खान को झूठे मुकदमे में फंसाकर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और सपा को बूथ लेवल पर मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, अस्फान सिद्दीकी, जयप्रकाश आर्य, प्रतिपाल सिंह यादव, मो. जीशान, राहुल महालया, तारिक मकरानी आदि मौजूद रहे। इस दौरान बसपा छोड़कर आए पूर्व पार्षद समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।