फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP reduced stature Chanderpaul

सपा में घटा चंद्रपाल का कद

Sun, 17 Jul 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
SP reduced stature Chanderpaul
sapa, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। समाजवादी पार्टी में बड़ा उलटफेर हुआ है। लगभग बीस सालों तक पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को इस पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव हमेशा से ही बड़ी ताकत में रहे हैं। वह लोकसभा व विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं तथा वर्तमान में वह पार्टी का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह दो दशकों तक लगातार पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पर बने रहे। लेकिन, पिछले एक साल से उनकी राजनीति का सितारा गर्दिश में है। कई मौकों पर यह स्थिति सामने आ चुकी है। इस दरम्यान जब भी उनके पास राजनीतिक ताकत दिखाने का मौका आया, वहां उन्होंने अपने को घटा हुआ पाया।
विज्ञापन


पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी का दूसरा धड़ा हावी रहा। इसके बाद बबीना विधानसभा के टिकट पर पार्टी ने उनकी बात अनसुनी कर दी। अब उन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाकर पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में चर्चा है कि बबीना विधानसभा के टिकट पर पार्टी के बड़े नेता शिवपाल सिंह यादव ने मुहर लगाई थी। इसका डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने विरोध किया था। शिवपाल इसी बात से नाराज है। पार्टी के बड़े नेता की यही नाराजगी चंद्रपाल सिंह को भारी पड़ी है, जिसके चलते उन्हें सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है। मालूम हो कि चंद्रपाल सिंह के स्थान पर लखनऊ के संजय सेठ को सपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 


‘यह एक सामान्य से प्रक्रिया है। पार्टी में बदलाव होते रहते हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उस पर खरे उतरने की पूरी कोशिश होगी। पार्टी हित सर्वोपरि है।’ 
- डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed