फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP MLC files nomination; seven, including BJP candidate, collect nomination papers.

Jhansi News: सपा एमएलसी ने जमा किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी समेत सात ने लिया पर्चा

Sun, 04 Oct 2026 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
SP MLC files nomination; seven, including BJP candidate, collect nomination papers.
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन के पांचवें दिन सपा एमएलसी और प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी समेत सात दावेदारों ने पर्चा लिया। वहीं, बीकेडी के पास बेरिकेडिंग लगाकर रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की बहस भी हुई। इस मौके पर डॉ. मान सिंह ने कहा कि भाजपा ने GEN-Z के साथ मजाक किया है और पेपर लीक का रिकार्ड बना दिया है। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक आज भी लाठी खा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के नामांकन करने से पहले कुंज वाटिका से बीकेडी के गेट नंबर दो तक निकले जुलूस में बड़ी संख्या में पैदल और वाहनों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। यहां पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा रखी थी। ऐसे में प्रस्तावकों को ही आगे जाने की अनुमति दी गई। इस पर कुछ कार्यकर्ताओं से पुलिस की बहस भी होने लगी। हालांकि, बाद में सभी मान गए। जुलूस के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, स्वदेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल, युवसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बांदा निवासी निर्दलीय प्रत्याशी रमेशचंद्र दुबे और निर्दलीय विष्णु कुमार ने भी नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर, विष्णु कुमार, दीपक कुमार द्विवेदी, लवलेश सिंह, प्रेम सिंह, अरविंद भार्गव, रमेश चंद्र कुशवाहा ने भी नामांकन पत्र लिया। भाजपा प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह को नामांकन का अंतिम दिन
छह अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन करने की समयसीमा है। इसके बाद नाम निर्देशनों की जांच सात अक्तूबर को होगी। जबकि, नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि नौ अक्तूबर है। वहीं, 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होना है। 27 अक्तूबर को मतगणना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed