फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP-Congress alliance robbers and currupt Anupriya

सपा-कांग्रेस गठबंधन लुटेरों व भ्रष्टारियों का- अनुप्रिया

Tue, 21 Feb 2017 12:25 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 21 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress alliance  robbers and currupt Anupriya
सपा-कांग्रेस गठबंधन लुटेरों व भ्रष्टारियों का- अनुप्रिया - फोटो : demo
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा- कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि  यह गठजोड़ लुटेरों व भ्रष्टाचारियों का है। एक ने पूरे भारत को लूटा तो दूसरे ने उप्र को लूटा है। इन दोनों को जैसे ही पता चला कि भाजपा की सरकार बनने पर उनके ऊपर कार्यवाही होगी तो वह आपस में मिल गए।  जो कभी एक दूसरे को हराने की बात करते थे, आज वह यूपी को ये साथ पसंद  है नारे के साथ सभाएं कर रहे हैं। अनुप्रिया पटेल राजीव गांधी विद्यालय में भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते फिर रहे कि उन्हें नोटबंदी पर बोलने नहीं दिया जा रहा है बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। आप लोग भाजपा के पक्ष में वोट करें तो उन्हें पता चलेगा कि वोटरों के मतदान करने से भूकंप आ गया। उन्होंने कहा कि बसपा शासन  में कितने घोटाले हुए यह सभी लोग जानते हैं। एनएचआरएम घोटाला बसपा शासन में ही हुआ। उन्होंने सवाल किया कि आप लोग बतायें कि स्वच्छ, ईमानदार व दंगे फसाद न कराने वाली सरकार चाहिये या फिर भ्रष्टाचार, दंगा, हत्या लूट कराने वाली। भाजपा को केन्द्र में सरकार बनाए तीन साल हो गए कोई आरोप नहीं लगा।
विज्ञापन

 सभा की अध्यक्षता हरगोविंद कुशवाहा ने की। विशिष्ट अतिथि टीकाराम पटेल रहे। सभा को बिहारी लाल आर्य, हरगोविंद कुशवाहा, टीकाराम पटेल, मीरा विष्णु राय, भारती आर्य, लक्ष्मीनारायण समेले, सरोज दुबे, विजय निंरजन, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता दिनेश परिहार, रविन्द्र दीक्षित, विक्की सोनी, प्रमोद सविता, डालचन्द कुशवाहा, दिनेश सेंगर, वेदप्रकाश चौबे,  रिंकू दीक्षत, हरेन्द्र सोनी, रजनीश, भानू व्यास, संजय दुबे, रुद्रप्रताप सिंह, आशीष राय, बी के उपाध्याय, जयनारायण शर्मा, रिंकू जैन, अशोक सोनी समेत कई भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।                     
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे देरी से आईं
मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल तय समय से तीन घंटे की देरी से पहुची। इसके बाद भी क्षेत्रों से आये हजारों कार्यकर्ता व समर्थक उनको सुनने के लिये तेज धूप में बैठे रहे। 

हैलीकाप्टर देख लगे नारे
जैसे ही उनका हैलीकाप्टर सभा स्थल पर पहुंचा उनके समर्थन में नारे लगने लगे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed