फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP city president and his associates beat up, case filed

सपा नगर अध्यक्ष और उसके साथियों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Feb 2022 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
SP city president and his associates beat up, case filed
बबीना। कस्बे की एक दुकान पर चप्पल खरीदने गए युवक से चार लोगों ने मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने सपा नगर अध्यक्ष समेत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबीना निवासी विनोद अग्रवाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वह एक दुकान पर चप्पल खरीदने गए थे, तभी बगल की दुकान से गाली-गलौज करते हुए ज्ञानचंद जैन तथा उसके दोनों पुत्र अभिषेक जैन व अनुज जैन अपने साथियों के साथ बाहर निकले। विरोध करने पर उन्होंने विनोद के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में सपा नगर अध्यक्ष अंकित रावत ने भी विपक्षियों के साथ मिलकर विनोद पर हमला किया। इतना ही नहीं हमलावरों ने रुपये भी छीन लिए। घटना में विनोद बुरी तरह से घायल हो गए। पीड़ित तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल बबीना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पत्रकार संगठन ने की निंदा
बबीना। राष्ट्रीय आंचलिक वेलफेयर पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बबीना नगर अध्यक्ष अभिषेक साहू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें संगठन के सदस्य विनोद अग्रवाल पर जानलेवा हमले की निंदा की गई तथा विनोद व राहुल अग्रवाल पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे का विरोध किया गया। पत्रकारों ने मुकदमा वापस लेने की मांग की। बैठक कर कहा गया कि अगर शीघ्र ही मुकदमा वापस नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री प्रमोद सिंह, अमित त्रिपाठी, विनोद पंडा, दीपक सिंह, मनीष साहू, संजीव यादव, शाहिद मंसूरी, अंकित मिश्रा, मनीष तिवारी, अनुज पांडे, रामू पाठक, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed