{"_id":"610d92098ebc3eb8020be5e5","slug":"southern-express-engine-broken-pinto-stood-for-four-hours-jhansi-news-jhs201335123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर्न एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पिंटो, चार घंटे खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर्न एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पिंटो, चार घंटे खड़ी रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल मंडल के डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली सदर्न एक्सप्रेस के इंजन का पिंटो टूटने से गाड़ी चार घंटे लेट गई। इससे यात्री परेशान रहे।
मध्य प्रदेश के डबरा व कोटरा क्षेत्र में भारी बारिश का असर रेल पटरियों पर भी पड़ा है। इस सेक्शन की पटरियों पर लगातार नजर लगाकर मेंटेनेंस काम किया जा रहा है, ताकि पटरी के नीचे मिट्टी कम होने या अन्य दूसरी कोई कमी नहीं हो सके। टावर वैगन की मदद से ओवर हैड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की जांच की जा रही है, ताकि पता चलता रहे कि कहीं पर तार ढीले तो नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार की सुबह पांच बजे भी उक्त सेक्शन के कुछ हिस्से में ओएचई लाइन को जांचने का काम चल रहा था। ट्रेन के ड्राइवरों से कहा गया था कि वह जब उक्त हिस्से से गुजरे तो इंजन के पिंटो को नीचे कर लें, ताकि कमी का पता चल सके। इसी बीच 02722 सदर्न एक्सप्रेस के गुजरने पर ड्राइवर बटन दबाकर पिंटो को नीचे नहीं कर सका। इससे इंजन के गुजरते ही पिंटो टूट गया। ऐसा होने पर इंजन को करंट मिलना बंद हो गया। ट्रेन मौके पर ही खड़ी हो गई। जांच में पता चला कि ड्राइवर ने बटन तो दबाया था, लेकिन पिंटो नीचे झुका नहीं। बाद में डीजल इंजन से ट्रेन को खींचकर झांसी तक लाया गया। झांसी में उसी इंजन के दूसरे पिंटो को चालू कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस घटना के कारण उक्त ट्रेन चार घंटे लेट हो गई। बदलकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
यह होता है पिंटो
रेल इंजन के ऊपर दोनों तरफ पिंटो लगे रहते हैं। इस उपकरण की मदद से ही ऊपर से गुजरने वाली ओएचई लाइन से इंजन को करंट मिलता है। इंजन जिस दिशा में आगे बढ़ता है उसके आगे वाले हिस्से के पिंटो को खड़ा करके लाइन से स्पर्श कराया जाता है, जिसके बाद करंट मिलना शुरू हो जाता है।