फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   son became enemy for property

संपत्ति की खातिर बेटा हुआ दुश्मन

Sat, 17 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
झांसी। संपत्ति की खातिर पुत्र ही मां का दुश्मन हो गया। जिस घर व संपत्ति को मां- बाप ने एक- एक पाई इकट्ठा किया था उसी को पाने के लिए पुत्र सारी मर्यादाएं भूल गया। उसने मां को ही पीट दिया। पुत्र की इस करतूत को शुक्रवार को नवाबाद थाने आई जर्जर काया की महिला ने पुलिस को सुनाया। आंखों से झर - झर बह रहे आंसुओं के बीच वह अपनी कोख को भी कोसती रही।
विज्ञापन


वीरांगना नगर निवासी गीता रानी गोयल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे को  लाड़ प्यार से पाला था। जब उसकी तबियत खराब हुई तो  बेटा उसे छोड़कर घूमने चला गया जबकि अन्य दोनों बेटे नौकरी छोड़कर घर लौट आए। बावजूद इसके उसने लाड़ले पुत्र व उसकी पत्नी की हरकतों पर ध्यान नहीं दिया। अब पुत्र व उसकी बहू गाली - गलौज, अभद्रता करते हैं। कभी पेशाब फेंकने की तो कभी जान से मारने की धमकी देते हैं। पिछले चार दिन से उसे पानी के लिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
वृद्धा ने बताया कि शुक्रवार को जब उसने मोटर से पानी भरने के लिए तार लगाने को कहा तो बेटे व बहू ने गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की कर दी। यही नहीं, बेटे ने गाल पर चांटा मार दिया। उसने बताया कि बड़ा बेटा मकान को कब्जाने की फिराक में है। उसने पुलिस से  न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed