फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son beat his father to death In Jhansi Neighbors told whole story

दिल दहलाने वाली वारदात: इकलौते बेटे ने बाप को मार डाला, 'रातभर पीटा... चीखते रह गए गोपाल'; पड़ोसियों का खुलासा

Sun, 07 Jul 2024 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2024 02:06 PM IST
सार

झांसी में एक युवक ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी 20 घंटे तक पिता के शव के साथ रहा। जब पड़ोसियों ने शव देखा तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Son beat his father to death In Jhansi Neighbors told whole story
युवक ने पिता को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के छनियापुरा मोहल्ले में बुजुर्ग पिता की उसके इकलौते बेटे ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटा नशे का आदी था। पिता के शव को लेकर पूरी रात वह कमरे में बंद रहा। शनिवार रात पड़ोस के लोगों ने जब बुजुर्ग का शव देखा तब इस वारदात का पता चला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली के छनियापुरा मोहल्ला निवासी गोपाल अहिरवार (60) पुत्र रामदास परिवार के साथ छनियापुरा मोहल्ला में रहते थे। 
विज्ञापन


पत्नी शंकुलता के हाथ में फ्रैक्चर होने से वह बेटी के साथ ताल बेहट चली गई थीं। बेटा आशीष (25) ही पिता के साथ रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि आशीष आपराधिक प्रवृत्ति के साथ ही नशे का आदी है। इस वजह से मोहल्ले के लोग उससे बचते थे। अक्सर वह शराब के नशे में परिजनों से मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में किसी के न होने से खाना नहीं बनता था। शुक्रवार शाम पड़ोस में रहने वाली पिस्सा ने खाना बनाकर गोपाल को खिला दिया। इससे आशीष नाराज हो गया। रात में शराब के नशे में पिता गोपाल की बेरहमी से पिटाई करने लगा। पड़ोसियों ने मुताबिक रात करीब बारह बजे तक गोपाल के चीखने-चिल्लाने की आवाज आती रही। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई।

शनिवार पूरे दिन घर से आशीष बाहर नहीं निकला। शनिवार रात करीब आठ बजे उसके निकलने पर पड़ोसियों ने बिस्तर पर गोपाल की लाश पड़ी देखी। सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह पहुंच गए। फॉरेसिंक टीम को भी बुला लिया गया। 

 

गोपाल के शरीर में चोट के निशान मिले। कपड़ों में लगा खून सूख चुका था। आशंका जताई जा रही कि करीब बीस घंटे पहले गोपाल की जान चली गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

बेल्ट से पीट-पीटकर बुजुर्ग पिता को कर देता था बेदम
इकलौते बेटे के हाथों पिता की हत्या की बात जिसने भी सुनी, उसका कलेजा कांप उठा। आसपास के लोगों से पूछताछ में इस बेदर्द बेटे की वहशियाना हरकतें सामने आईं। उसकी हरकतों के बारे में सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। 

 

पड़ोसियों ने बताया कि नशे का आदी होने के साथ आशीष आपराधिक प्रवृत्ति का था। अक्सर अपने पास ब्लेड रखता था। विवाद होने पर ब्लेड से हमला करके घायल कर देता था। बात-बात पर गाली गलौज और मारपीट करना उसके लिए आम बात थी। पड़ोस के लोग भी उससे दूरी बनाकर रखते थे। उसके परिवार से पड़ोसियों ने भी दूरी बना ली थी। 

 

नशा करके आशीष अपने मां-बाप को जानवरों की तरह मारता-पीटता था। रात को अक्सर पिता गोपाल की बेल्ट से पिटाई करता था। पिता बीच-बचाव की गुहार लगाते थे लेकिन, आसपास के लोग आशीष के डर से बीच बचाव करने आगे नहीं आते थे। 

 

कुछ दिन पहले मां शकुंतला के साथ भी मारपीट करके उनका हाथ तोड़ दिया था। मां का उपचार भी नहीं कराने दे रहा था। यह बात मालूम चलने पर उसकी बहन तीन-चार दिन पहले ही उसे लेकर तालबेहट चली गई थी। 

 

मुंह के अंदर रखता था ब्लेड
पुलिस ने जब उसे पकड़ा तब उसने मुंह के अंदर दो टुकड़े में ब्लेड छुपाया हुआ था। पुलिस ने किसी तरह उससे ब्लेड बाहर निकलवाया। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपी आशीष बेहद शातिर किस्म का है। पहले भी मारपीट करने की शिकायत आई थी। इस वजह से उसका पिछले माह ही कोतवाली पुलिस ने चालान किया था।

 

एक के बाद एक रिश्तों के कत्ल के सामने आ चुके मामले
अपनों के खून से हाथ रंगने के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल ही जुलाई में नवाबाद के गुमनावारा मोहल्ले में पबजी खेलने से मना करने पर गुस्साए बेटे अंकित ने अपने प्रधानाचार्य पिता लक्ष्मी प्रसाद झा (58) की तावे से मार-मारकर हत्या कर डाली थी। युवक ने मां को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पिता ने बेटे को सिर्फ पबजी खेलने से मना किया था। यह बात ही उसके जवान बेटे को नागवार गुजरी। इसी तरह पिछले माह प्रेमनगर के नैनागढ़ में ऑटो चालक नीलेश साहू अपनी पत्नी प्रियंका और चार साल के मासूम बेटे हिमांशु की हत्या करने के बाद फंदे पर जा चढ़ा। इन घटनाओं ने पूरी झांसी को दहला दिया था। इसी तरह पिछले साल 28 मार्च को मऊरानीपुर के खिलारा गांव निवासी लखन ने सरिया से हमला करके अपनी पत्नी राजकुमारी की हत्या कर दी और खुद फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed