फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   son attacks father, admitted to medical college

पुत्र ने पिता को मारा चाकू, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Tue, 16 Jul 2019 07:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
son attacks father, admitted to medical college
पुत्र ने पिता को मारा चाकू, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

झांसी। गुरसराय के पायगा में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके ही पुत्र ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गुरसराय के पायगा मुहल्ला निवासी रामस्वरूप पाराशर (68) अपने एक पुत्र से परेशान हैं। पुत्र की बुरी आदतों के कारण पिछले कुछ सालों से वह घर से दूर रह रहे हैं। उन्होंने घर पर ताला डाल रखा है। बड़े भाई के यहां कार्यक्रम होने के कारण उन्होंने घर की चाबी उनको दे दी थी। सोमवार की शाम वह घर का ताला लगाने गए थे, तभी उनका बिगड़ैल पुत्र आ गया और रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर चाकू से हमला कर उनको घायल कर दिया। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी तरह एक अन्य घटना में छतरपुर के ईशा नगर निवासी प्रेम शंकर (40) चाकू लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

करंट लगने से झुलसा
झांसी। करंट लगने से झुलसे युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। करैरा के खेरई गांव में रहने वाले भज्जू (25) मंगलवार की सुबह बिजली के बोर्ड में मोबाइल को चार्ज करने के लिए स्विच लगा रहे थे, तभी उनको करंट लग गया। करंट से वह झुलस गए। परिजनों ने उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed