{"_id":"67a673bc78c13e597f03f837","slug":"son-accused-of-mothers-murder-arrested-sent-to-jail-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-489870-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। चार फरवरी को गोती गांव में बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिटू पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गोती गांव निवासी देवप्रसाद पाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके बेटे पिटू पाल ने उसकी पत्नी प्रेमा देवी (50) पर चार फरवरी शाम को फावड़े से सिर पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पिटू पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार सुबह छह बजे उसे जखनवारा रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से हमला करने में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया। संवाद