{"_id":"65d4e44494be5af3ff00ccc5","slug":"solver-gang-member-caught-by-jhansi-police-also-accused-in-vyapam-scam-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पुलिस के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य, व्यापम घोटाले में भी रह चुका है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पुलिस के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य, व्यापम घोटाले में भी रह चुका है आरोपी
Tue, 20 Feb 2024 11:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:11 PM IST
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा में भी वह सॉल्वर बैठाने की फिराक में था, परंतु रेटीना मिलान की व्यवस्था होने की वजह से इसमें सफल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मंगलवार को झांसी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने सॉल्वर गैंग के सदस्य मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी अमिताभ रावत को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन अलग-अलग परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बरामद हुए। पकड़ा गया युवक मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाल में भी आरोपी रह चुका है। वहां अदालत ने उसे पांच साल की सजा सुनाई थी। साल 2017 में जेल गया था और 31 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर छूट कर आया था।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा में भी वह सॉल्वर बैठाने की फिराक में था, परंतु रेटीना मिलान की व्यवस्था होने की वजह से इसमें सफल नहीं हो पाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, गैंग के चार अन्य सदस्य बिहार के पटना निवासी साकेत उर्फ आशीष, मुरैना निवासी शैलेंद्र यादव, हाथरस निवासी विष्णु चौधरी व मुरैना निवासी ऋषिकांत त्यागी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन