फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Soldiers took out a cycle rally and told the importance of freedom

स्वतंत्रता के महत्व का संदेश देने निकाली जवानो ने साईकिल रैली

Fri, 24 Sep 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Soldiers took out a cycle rally and told the importance of freedom
बबीना। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तहत सशस्त्र सीमा बल भोपाल अकादमी के जवानों ने भोपाल से दिल्ली तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस साइकिल रैली का पुराने थाने के निकट कस्बे में धूमधाम से स्वागत किया गया।
सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक आर. के. भुंबला ने बताया कि 17 सितंबर को भोपाल के शौर्य स्मारक से राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह साइकिल रैली झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए 2 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र भक्ति की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों का संदेश जनता तक पहुंचाना है।

बृहस्पतिवार को यह साइकिल रैली बबीना पहुंची। जहां पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और जनता ने फूल मालाओं के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानों का स्वागत किया। इस दौरान सीओ सदर अरुण कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह, पलविंदर नंदा, दीपक त्रिपाठी, लखन लाल साहू, रमेश साहू, राजकुमार भदौरिया, मनोज साहू, लवली सिंह, सौरभ गुप्ता, ललित साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed