Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar panels will float in dams in Bundelkhand... electricity will be generated

Jhansi News: बुंदेलखंड में बांधों में तैरेंगे सोलर पैनल.... बनेगी बिजली

Wed, 05 Jun 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Solar panels will float in dams in Bundelkhand... electricity will be generated
- माताटीला, जामनी एवं अर्जुन सागर बांध में बनेगी 160 मेगावाट बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड के तीन बांधों पर अब तैरते सोलर पैनल बिजली पैदा करेंगे। माताटीला बांध, जामनी बांध और अर्जुन सागर बांध को इसके लिए चुना गया है। नेडा की ओर से इन बांधों का सर्वे किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक तीनों बांधों से कुल 160 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।


बुंदेलखंड में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सोलर पार्क बनाया जा रहा है। अभी तक सारे सोलर प्लांट जमीन पर लगे हैं। इनके लिए जमीन की काफी आवश्यकता होती है। ऐसे में अब बड़े बांधों पर तैरते सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन

माताटीला बांध का डूब इलाका ही करीब 8 एकड़ में फैला है। यहां टीएचडीसी (टेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन) एवं टूस्को की ओर से सोलर पैनल लगाया जाएगा। नेडा ने इसके लिए सर्वे कार्य आरंभ कर दिया है। सिंचाई अफसरों का कहना है कि बांध के ऊपर सोलर पैनल स्थापित करना चुनौती भरा है। बारिश में नदियों का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। बांध में भी जलस्तर बढ़ने के साथ वेग भी अधिक हो जाता है। इसको देखते हुए ऐसे पैनल इस्तेमाल में लाए जाएंगे, जिनको बारिश के समय समेटा जा सके। बाकी समय यह बांध के ऊपर तैरती रहें। सिंचाई एवं नेडा अफसर इसके तमाम बिंदुओं के भौतिक सत्यापन में जुटे हैं। इसके बाद डीपीआर तैयार करके यह काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई अफसरों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के जरिये माताटीला बांध से सौ मेागावाट, जामनी बांध से दस मेगावाट एवं अर्जुन सागर बांध से पचास मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। अधीक्षण अभियंता शीलचंद्र उपाध्याय का कहना है कि सर्वे कार्य कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed