{"_id":"5d0fd2888ebc3e2ad64904b4","slug":"social-media-jhansi-news-jhs142007225","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों में दरार डाल रहा सोशल मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों में दरार डाल रहा सोशल मीडिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रिश्तों की डोर बंधने से पहले ही सोशल मीडिया दरारें डाल रहा है। इसकी वजह से तमाम रिश्ते बनने से पहले ही टूट रहे हैं। महिला थाने तक इस तरह के मामले पहुंच रहे हैं। कई मामले ऐसे आए हैं जिनमें मंगेतर एक दूसरे पर दिनभर ऑनलाइन रहने पर चरित्र पर शक कर रहे हैं।
सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने के साथ सात जन्मों के बंधन में दूरियां भी बढ़ा रहा है। वाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट्स पर व्यस्त रहने के कारण एक दूसरे को समय न दे पाने से इसका असर रिश्तों पर पड़ रहा है। जिले में रोज दस मामले आ रहे हैं, जिनमें छह से सात मामले सोशल मीडिया से जुड़े हैं। ऐेसे में रिश्ता तोड़ने के साथ कार्रवाई की मांग की जा रही है। नवाबाद इलाके में रहने वाले लड़के व लड़की की पिछले छह माह पहले सगाई हुई थी। शादी होने से पहले ही दोनों एक दूसरे की खामियां निकालते हुए शुक्रवार को महिला थाने पहुंच गए। अब लड़की व उसके परिजन सगाई में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहे हैं। शादी तय होने के बाद सगाई और शादी की तारीख में ज्यादा फासला शादियां टूटने की वजह बन रहा है। यही नहीं सगाई और शादी के बीच अधिक अंतराल में युवक और युवतियां आपस में मिलते हैं, फोन पर बात करते हैं। यह भी एक बड़ी वजह भी सामने आ रही है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम शर्मा ने बताया कि इस तरह के मामले थाने आ रहे हैं। लड़की पक्ष कार्रवाई न करते हुए सगाई में खर्च हुई रकम की मांग कर रहे हैं।
लाइक, कमेंट भी कर रहे संदेह पैैदा
जहां सोशल मीडिया बाद में रिश्तों में कड़वाहट और दूरी बनाने में अहम रोल निभा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर किसी भी तस्वीर को लाइक और कमेंट करने से पति और पत्नी के बीच बने संबंधों में खटास भी आ रही है। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच रिश्ते भी खत्म होने की बात थाने पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
केस नंबर 1
सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता
नंदनपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी सगाई दो महीने पहले हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और मिलना - जुलना जारी रहा। इस बीच उसके फेसबुक से उसका पता चला, अब लड़की शादी नहीं करना चाहती है।
केस तीन
ऑनलाइन रहती है तो काम कब करेगी
प्रेमनगर इलाके में रहने वाली एक लड़की की सगाई हुई। शादी की तारीख पास आने पर अचानक लड़के ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनकी लड़की पूरे दिन व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रहती है। वह काम कब करती होगी।