फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Social audit of MNREGA and Prime Minister's Awas Gramin will be done

मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का होगा सोशल आडिट

Thu, 26 Aug 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Social audit of MNREGA and Prime Minister's Awas Gramin will be done
झांसी। मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सोशल आडिट होगा। इसके लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सोशल आडिट बुधवार से शुरू हो गया है और 29 जनवरी 2022 तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गांवों में जरूरतमंदों को आवास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत काम चल रहे हैं। यह काम वास्तव में हो रहे हैं या नहीं, इसका सोशल आडिट कराया जाएगा। इसमें ग्राम सभा की खुली बैठक कर कामों को पढ़कर सुनाया जाएगा, यदि किसी ग्रामीण को आपत्ति है तो वह काम के बारे में बता सकता है कि वास्तव में काम हुआ है या नहीं। सोशल आडिट का कलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर एव जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा आडिट का पर्यवेक्षण करने के लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। सोशल आडिट नामित अधिकारी की उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि विकासखंड बबीना में छह अक्तूूबर, मोंठ व बड़ागांव में 13 अक्तूबर, बंगरा में छह दिसंबर, बामौर में 17 दिसंबर, चिरगांव में 24 दिसंबर, एवं ब्लाक गुरसराय में 29 जनवरी को जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोशल आडिट होगा। ग्राम पंचायतों में होने वाले सोशल आडिट के दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम तकनीकी अधिकारी, मनरेगा से संबधित अधिकारी, ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर और सोशल आडिट टीम के सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed