फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sober drivers arbitrary traffic precarious

आपे चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था चरमराई

Sun, 31 Jan 2016 12:50 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sober drivers arbitrary traffic precarious
झांसी। महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में दम तोड़ गई। तिराहा व चौराहा से लगभग 50 व 100 मीटर की दूरी पर तिपहिया वाहनों के खडे़ होने के पुलिस कप्तान के निर्देश कहीं भी अमल में दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महानगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए पिछले दिनों पुलिस लाइन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बैठक की थी।
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने त्वरित निर्देश दिए थे कि महानगर के समस्त तिराहों व चौराहों से लगभग 50 से 100 मीटर की दूरी पर ही तिपहिया वाहन खडे़ होंगे। ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य रहे। लेकिन दो-एक दिन यह निर्देश अमल में लाए जाने के पश्चात स्थिति पुन: जस की तस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, जीवन शाह तिराहा, चित्रा चौराहा, रिसाला चुंगी तिराहा, मिनर्वा चौराहा पर तो जैसे आडे़-तिरछे खडे़ तिपहिया वाहन चुनौती देते दिखाई दे जाएंगे। मिनर्वा चौराहा स्थित एक दुकानदार के मुताबिक यह तिपहिया वाहन तिराहा-चौराहा से 50 मीटर क्या एक मीटर दूर भी खडे़ नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed