फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Soaring bills, power cuts... Smart meters have added to the woes.

Jhansi News: बढ़े बिल, कट रही बिजली... स्मार्ट मीटर से बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 25 Jul 2026 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Soaring bills, power cuts... Smart meters have added to the woes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर के बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आने लगे हैं। बढ़े हुए बिलों के कारण कई उपभोक्ता समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी बिजली आपूर्ति काटी जा रही है। वहीं, बिल जमा करने के बाद भी कई मामलों में घंटों तक सप्लाई बहाल नहीं होने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बिजली विभाग के अनुसार जिले में अब तक 12,070 स्मार्ट मीटरों का स्वीकृत लोड बढ़ाया गया है। विभाग का कहना है कि मीटर में दर्ज लोड डिमांड के आधार पर यह बदलाव किया गया है लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना स्पष्ट जानकारी दिए लोड बढ़ाने से उनके बिल अचानक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य श्रेणी के करीब 35 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। चार महीने पहले स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में बदला गया था, लेकिन विरोध और शिकायतों के बाद सरकार ने इन्हें फिर से पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया। इसके बावजूद स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतें कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर बढ़े हुए लोड और अधिक बिलों की शिकायत कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी उन्हें बढ़े हुए लोड और बिलिंग की प्रक्रिया समझा रहे हैं, ताकि किसी तरह का भ्रम दूर हो सके। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें पहले से इस बदलाव की जानकारी नहीं दी गई।

उपभोक्ता बोले -
सुबह 11 बजे बकाया के कारण बिजली काट दी गई। बिल जमा करने के बाद भी रात नौ बजे तक सप्लाई चालू नहीं हुई। पूरे दिन गर्मी में परेशान रहना पड़ा। - अनिल कुमार साहू, नई बस्ती

सुबह 11:30 बजे बिजली कटी। तुरंत बिल जमा कर दिया लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हुई। गल्ला मंडी और नझाई उपकेंद्र के कई चक्कर लगाने पड़े। कई बार फोन करने के बाद रात नौ बजे बिजली आई। - मुकेश रिछारिया, आजादपुरा


कोट-
स्मार्ट मीटर में दर्ज लोड डिमांड के आधार पर ही उपभोक्ताओं का स्वीकृत भार बढ़ाया गया है। लोड बढ़ने के कारण प्रतिभूति (सिक्योरिटी) शुल्क एक बार अतिरिक्त आता है, इसलिए पहले बिल की राशि अधिक दिखाई देती है। इसके बाद अगले महीनों में बिल सामान्य रहेगा। जिन उपभोक्ताओं को आपत्ति है, उनकी शिकायत मिलने पर लोड की जांच भी कराई जा रही है। - वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed