{"_id":"dccff55d88f11ebd5e54c0f9edf90ae0","slug":"snach-the-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने व्यापारी की पत्नी से बैग छीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने व्यापारी की पत्नी से बैग छीना
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्रांतर्गत ऑटो से घर आ रही व्यापारी की पत्नी से झपट्टा मारकर बाइक सवार युवक बैग ले उड़े।
बड़ा बाजार चतुरयाना निवासी व्यापारी गोविंद सिंह खुराना की पत्नी सुधा अपनी बेटी सर्वजीत व पुत्र देवेंद्र के साथ रविवार को दिल्ली से झांसी आईं। स्टेशन से ऑटो में बैठकर वह घर की ओर जा रही थीं।
इस दौरान रात साढ़े आठ बजे स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवक ऑटो के करीब से निकले और झपट्टा मारकर बैग ले उड़े। बैग में दस हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, मंगलसूत्र आदि थे। घटना की सूचना पाकर व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। व्यापारी नेता राजेश बिरथरे ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है।