फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smuggler arrested; 7.232 kg of cannabis seized from a suitcase.

Jhansi News: तस्कर गिरफ्तार, सूटकेस में रखा 7.232 किलोग्राम गांजा बरामद

Tue, 08 Sep 2026 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested; 7.232 kg of cannabis seized from a suitcase.
ललितपुर। उड़ीसा से सूटकेस में रखकर गांजा की तस्करी कर जिले के विभिन्न स्थानों पर बेचने वाले तस्कर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी बिरधा प्रभारी राहुल कुमार 6 सितंबर की रात को अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए हमराह सिपाहियों के साथ भ्रमण कर रहे थे। इसी क्रम में वे हाईवे-44 पर सतरवांस ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे। यहां एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में पीले रंग का ट्राली बैग लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस के वाहन को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ट्राली बैग को खोलकर देखा तो उसके अंदर पैकेट रखे मिले, जिनको खोला तो उसमें गांजा रखा मिला। जांच की तो पाया कि बैग में 7.232 किलोग्राम गांजा रखा था। पूछताछ में आराेपी ने अपना नाम सत्यम सिंह निवासी मुहल्ला बन्योटा बांदा थाना बांदा शहर जनपद बांदा बताया। आरोपी ने बताया कि उक्त गांजे को वह उड़ीसा से जगह-जगह बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। बरामद गांजा की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि गांजा के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से मिले सूटकेस में 7.232 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। प्रकरण में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed