{"_id":"1524f43589157d7329f2dfbc31b5d183","slug":"smoke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से पहले महंगी हुई सिगरेट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से पहले महंगी हुई सिगरेट!
ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आम बजट में दाम बढ़ने की संभावनाओं के चलते पहले से ही सिगरेट महंगी कर दी गई है। सभी प्रमुख ब्रांडों की सिगरेट पर जमकर ओवर रेटिंग हो रही है। इसके अलावा मुनाफा बटोरने के लिए सिगरेट का स्टॉक भी किया जा रहा है, जिससे कई सिगरेटों की मार्केट में शार्टेज भी हो रही है।
भले ही देश का आम बजट आने में अभी डेढ़ माह बाकी है, लेकिन सिगरेट पर इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी सिगरेट पर अतिरिक्त कर बढ़ाया जाएगा, जिससे इसके दामों में बढ़ोत्तरी होगी। इन्हीं संभावनाओं के चलते इसका स्टॉक किया जाने लगा है, जिससे इसकी शार्टेज भी हो रही है।
जानकारों के अनुसार कंपनियों द्वारा मांग के मुताबिक माल भेजा जा रहा है, परंतु कारोबारियों की आने वाले दिनों में इसे बढ़े हुए दामों में बेचने की तैयारी है, जिससे वह इसका स्टॉक करने लगे हैं। थोक के साथ-साथ फुटकर कारोबारी भी सिगरेट डंप कर रहे हैं। इससे बाजार में कुछ ब्रांडों की किल्लत भी है।
विज्ञापन
इससे यह ओवररेट में बेची जा रही है। 29 रुपये एमआरपी की केपस्ट्न पायलट की डिब्बी 35 रुपये, 79 वाली विल्स नेवीकट 85, छोटी गोल्ड फ्लैक 78 की जगह 85 तथा 109 रुपये एमआरपी वाली बड़ी गोल्ड फ्लैक की डिब्बी भी 115 रुपये तक में बेची जा रही है। खुले में सिगरेटों के और भी अधिक दाम लिए जा रहे हैं।
गजल पान भंडार के संचालक अनिल दीक्षित (पप्पू) के अनुसार उन्हें सिगरेट एमआरपी से अधिक कीमत पर मिल रही है। मजबूरी में ग्राहकों से अधिक दाम वसूलने पड़ रहे हैं।