फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smoke emanating from the engine of Shatabdi Express

शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से निकला धुआं

Wed, 22 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Smoke emanating from the engine of Shatabdi Express
झांसी। शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से धुआं निकलने पर ट्रेन दस मिनट लेट हो गई। हालांकि जांच में फॉल्ट का पता नहीं लग सका। हबीबगंज से निजामुद्दीन जाने वाली 02001 शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार शाम 5.30 बजे धौर्रा स्टेशन के निकट दौड़ रही थी, तभी टीएलसी स्टाफ को इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। इस बात का पता लगने पर चालक ने ट्रेन को मौके पर रोक दिया। इंजन नंबर 30140 की जांच की गई, लेकिन फॉल्ट का पता नहीं चल सका। बाद में उसी स्थिति में ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इसके चलते ट्रेन दस मिनट लेट हो गई। इसी तरह 09484 बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच नंबर डब्ल्यू आर 216327 से धुआं निकलने पर ट्रेन को रोका गया। कोच की प्वाइंट्समैन की जांच की। जाम हो रहे ब्रेक को फ्री किया गया। हालांकि, कोई बड़ा फॉल्ट नहीं मिल सका। इस मामले के कारण उक्त ट्रेन 15 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed