फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smart TB Center will start from Monday

Jhansi News: सोमवार से शुरू होगा स्मार्ट टीबी सेंटर

Fri, 04 Jul 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Smart TB Center will start from Monday
मेडिकल कॉलेज परिसर में बनवाया था जेडीए ने, 30 बेड पर भर्ती होंगे टीबी के गंभीर रोगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार से 30 बेड का स्मार्ट टीबी सेंटर शुरू होने जा रहा है। इसमें गंभीर रोगियों को भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले टीबी के गंभीर रोगियों के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने स्मार्ट टीबी सेंटर बनाया है। करीब 10 दिन पहले कार्यदायी संस्था ने बिल्डिंग मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित कर दी। इसके चलते बृहस्पतिवार से सेंटर में रोगियों के लिए बेड आदि लगाने का काम शुरू हो गया। चेस्ट एवं रेस्पीरेट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मधुर्मय शास्त्री ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं रविवार तक पूरी हो जाएंगी। सोमवार से वार्ड में रोगियों को भर्ती करना शुरू हो जाएगा।

0- अब बिछेगी ऑक्सीजन लाइन
झांसी। स्मार्ट टीबी सेंटर में रोगियों को फिलहाल सिलेंडरों से ऑक्सीजन दी जाएगी। इसके लिए समुचित व्यवस्था कर ली गई है। चूंकि टीबी रोगियों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है, इसलिए ऑक्सीजन लाइन जल्द बिछाई जाएगी। इसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन



0- फिलहाल शुरू नहीं हो सकेगा स्मार्ट लेबर रूम सेंटर
झांसी। मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये की लागत से स्मार्ट लेबर रूम सेंटर बनाया है। इसमें सामान्य प्रसव कक्षों के अलावा चार ऑपरेशन थियेटर भी बनाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे भी जल्द शुरू करने का दावा किया है मगर हकीकत एकदम विपरीत हैं। अहम यह कि अभी तक बिजली का कनेक्शन हुआ है और न पेयजल की कोई व्यवस्था हुई है। विभागाध्यक्ष डॉ. सिप्पी अग्रवाल का कहना है कि अभी तक बिजली और पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे हालात में इसे शुरू करना फिलहाल संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज : हैंडओवर नहीं कर रहा 500 बेड अस्पताल
झांसी। मेडिकल कॉलेज परिसर में 500 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे कई बार अस्पताल शुरू करने के लिए बिल्डिंग हैंडओवर के आदेश कर चुके हैं। कॉलेज प्रशासन ने बिल्डिंग के हर प्वाइंट चेक करने के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की थी, जिसने एक माह चेकिंग करके हैंडओवर की रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं, कार्यदायी संस्था भी लगातार बिल्डिंग हैंडओवर करने के लिए प्रयास कर रहा है मगर कॉलेज प्रशासन फिलहाल तैयार नहीं है। इसके चलते कार्यदायी संस्था ने शासन-प्रशासन को बिल्डिंग हैंडओवर नहीं करने की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed