{"_id":"3df96950462db36d0e7f05b46ce05036","slug":"smart-city-will-bus-smart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी का बस स्टैंड होगा ‘स्मार्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी का बस स्टैंड होगा ‘स्मार्ट’
ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी में देश का सबसे हाईटेक बस स्टैंड बनाने की योजना है। नगर निगम ने 126 करोड़ की मल्टीस्टोरी बस स्टैंड टर्मिनल के लिए कार्य योजना बना कर शासन को भेज दी है। स्मार्ट सिटी में झांसी के चयन की घोषणा होते ही बस स्टैंड टर्मिनल की योजना पर अमल शुरू हो जाएगा।
महानगर का चयन स्मार्ट सिटी में लगभग हो गया है। घोषणा बाकी रह गई है। स्मार्ट सिटी के मानकों के हिसाब से महानगर में व्यवस्थाओं को हाईटेक करने को योजनाएं तैयार की जा रही हैं। अन्य जगह विकास के साथ साथ बस स्टैंड को भी हाई टेक किया जाएगा।
नगर निगम ने महानगर में ऐसे बस स्टैंड बनाने की योजना तैयार की है, जो पूरे देश में अनूठा होगा। नगर निगम बस स्टैंड के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाएगा। इसके भूतल में बसें प्रवेश कर सवारियों को उतारेंगी। भूतल पर ही बसों की साफ-सफाई होगी, इसके बाद बसें नंबर आते ही प्रथम तल पर पहुंचेंगी, यहां से वह सवारियों को बैठा कर अपने गंतव्य को रवाना होंगी।
विज्ञापन
बस स्टैंड टर्मिनल के दूसरे एवं तीसरे तल पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स होंगे, जिसमें जरूरत का हर सामान मिलेगा। इन्हीं तलों पर होटल व फास्ट फूड सेंटर भी खोले जाएंगे। बिल्डिंग के अंडरग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस प्रकार का बस स्टैंड पूरे देश में पहला और मॉडल होगा। इससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी और लोगों को सुविधाएं भी मिलेंगी।
स्मार्ट सिटी के लिए बनाई गईं विभिन्न कार्य योजना में मल्टीस्टोरी बस स्टैंड टर्मिनल का प्रोजेक्ट सबसे अच्छा है। इस प्रकार का बस स्टैंड पूरे देश में कहीं नहीं है। बस स्टैंड टर्मिनल बनने से झांसी की स्मार्टनेस में चार चांद लग जाएंगे।
इं. एके सिंह, अधिशासी अभियंता यातायात, नगर निगम झांसी।