फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city process start again

स्मार्ट सिटी: नए सिरे से कोशिश शुरू

Mon, 25 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
smart city process start again
smart city, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। भारत सरकार ने गुड़गांव की एक कंपनी को झांसी नगर निगम का कंसलटेंट नियुक्त कर दिया है। कंपनी के अफसरों ने सोमवार को नगर के अधिकारियों के साथ बैठकर उनकी राय जानी।
विज्ञापन


भारत सरकार ने हरियाणा गुड़गांव की क्रिसिल इन्फ्रास्ट्रक्चर एडवाइजरी नामक कंपनी को नगर निगम झांसी का कंसलटेंट नियुक्त किया है। इस कंपनी के पांच सदस्यीय दल ने सोमवार को झांसी आकर नगर निगम की महापौर व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


दो चरणों में चली बैठक में कंपनी के दल ने सभी के सुझाव मांगे और उन्हें अपने साथ सहयोग करने की अपील की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के उन स्थानों के बारे में भी चर्चा हुई, जिन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा उन बिंदुओं पर भी जानकारी ली गई, जिनके चलते झांसी पिछली बार स्मार्ट सिटी के लिए चयनित होने से रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को क्रिसिल कंपनी के अधिकारियों की बैठक झांसी के सभी विभागों जैसे वन, जल, बिजली, जेडीए  के विभागाध्यक्षाें के साथ बैठक होगी। इसमें उनके सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed