फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city: master plan will impliment in city

स्मार्ट सिटी: शहर में लागू होगा मास्टर प्लान

Sat, 17 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नजूल की जमीनों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण करने वालों के लिए आने वाले दिनों में खतरे की घंटी बजने वाली है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों को शुरू करने से पहले पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने के लिए मास्टर प्लान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


महानगर की कीमती जमीनों पर प्रभावशाली से लेकर आम लोगों तक का कब्जा है। नगर निगम द्वारा बनाई गई नालियों पर भी लोगों ने पहले चबूतरे बनाए और फिर उस पर दीवारें खड़ी कर कब्जा कर लिया। स्थिति यह है कि जो सड़क राजस्व के नक्शे में 20 फीट की दर्ज है, वह वर्तमान में 12 से 15 फीट की बची है। कई स्थानों पर तो स्थिति यह है कि लोगों को निकलने तक के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में महानगर को स्मार्ट बनाना संभव नहीं है। अभी नगर निगम स्मार्ट सिटी के लिए सिर्फ लोगों से सुझाव आमंत्रित कर रहा है। सुझाव आने के बाद उनके आधार पर योजनाओं को तैयार किया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना में क्या-क्या कार्य होंगे यह तय होने के बाद शहर में मास्टर प्लान चलाकर अवैध अतिक्रमण व कब्जों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी लोग नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण व अवैध कब्जे किए हुए हैं, वह खुद ही छोड़ दें। नगर निगम नियमित रोस्टर बनाकर अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना तैयार होने के बाद मास्टर प्लान लागू कर कब्जे व अतिक्रमण एक बार में हटाए जाएंगे।
रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed