{"_id":"5f3453728ebc3e3cd9219066","slug":"smart-cirty-jhansi-reporters-news-jhs1737413124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, पार्किंग का होगा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, पार्किंग का होगा इंतजाम
विज्ञापन
smart cirty jhansi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर की सड़कों पर वाहनों के बढ़ते बोझ से आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। सड़कों पर जहां-तहां वाहनों की पार्किंग भी खूबसूरती को बिगाड़ती है। इसे लेकर स्मार्ट सिटी के तहत मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी। जहां बड़ी संख्या में गाड़ियों को खड़ा किया जा सकेगा। महानगर में दो जगहों पर कार पार्किंग बनाने के लिए सर्वे का काम शुरू किया जाएगा।
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कामों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब शहर में वाहनों की बढ़ती तादाद के हिसाब से पार्किंग की समस्या को दूर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। महानगर में मल्टी लेवल कार पार्किंग के लिए डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। 10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में दो जगहों पर चिह्नित किया गया है। जिसमें वृंदावन लाल वर्मा पार्क के सामने और रेलवे स्टेशन के पास कार पार्किंग बनाने के प्रस्ताव स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को मिल चुके हैं। इसके जल्द टीम सर्वे कर लेगी। पहले नगर निगम के पास बने पशु चिकित्सालय में मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन जगह कम होने के चलते योजना पर अमल नहीं किया जा सका। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए डीपीआर तैयार हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कमांड कंट्रोल सेंटर का काम शुरू
नगर निगम के तीसरे फ्लोर पर कार्यदायी संस्था ने कमांड सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान तीसरे फ्लोर पर बने कार्यालयों को तोड़कर कमांड सेंटर का रूप दिया जाना है।
विज्ञापन
खेल सुविधाओं को स्मार्ट बनाने पर जोर
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत खेल सुविधाओं को स्मार्ट बनाने पर जोर है। 50 लाख रुपये से स्टेडियम में बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण हो रहा है। साथ ही हॉकी के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगीं।