फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Small cases also take seriously , take action

छोटे मामलों को भी गंभीरता से लें, कार्रवाई करें

Sun, 24 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Small cases also take seriously , take action
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। आईजी (कानपुर जोन) जकी अहमद ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने होम वर्क शुरू कर दिया है। छोटे-छोटे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि इन्हें राजनीतिक पार्टियां मुद्दा बनाकर उन्हें उछाल न सकें। जल्द ही पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक बुलाई जाएगी ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामान नहीं करना पड़े। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को पुुलिस लाइन में आईजी ने पत्रकारों को बताया कि एटा में कच्ची शराब पीने से हुई मौतों के बाद पुलिस महानिदेशक के आदेश पर अवैध शराब को लेकर अभियान छेड़ा गया था जिसमें झांसी की पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई की। फिलहाल अवैध शराब को लेकर और अभियान चलाया जाएगा ताकि एटा जैसी कहीं पर भी पुनरावृत्ति नहीं हो सके। पुलिस बल की कमी के मुद्दे पर कहा कि पिछले दिनों भर्ती हुए पुलिस कर्मियों को जल्द तैनात किया जाएगा। जिलों में पुलिस की मैन पावर को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की गश्त और मोबाइलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। झांसी के अपराध को लेकर उनका कहना था कि पिछले वर्ष की तुलना में अपराध का ग्राफ नीचे लुढ़का है, जिसे संतोषजनक कहा जा सकता है। जब मध्यप्रदेश पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध के मुद्दे पर प्रस्तावित बैठक नहीं होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ग्वालियर जोन के आईजी से फोन पर वार्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि विधानसभा चुनाव अगले वर्ष है, इसलिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने होमवर्क करना शुरू कर दिया है। छोटे मामलों को त्वरित गति से निपटाया जा रहा है ताकि राजनीतिक दल मुद्दा बनाकर उछाल नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed