फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sleeper Vande Bharat will run on track soon, long distance travel will be comfortable: Railway Minister

जल्द पटरी पर दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत, आरामदायक होगा लंबी दूरी का सफर: रेल मंत्री

Mon, 21 Aug 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sleeper Vande Bharat will run on track soon, long distance travel will be comfortable: Railway Minister
- दतिया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, मां पीतांबरा के किए दर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार को दतिया पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन लांच किया जाएगा। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने दतिया स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही मां पीतांबरा के दर्शन किए।
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है। एक साल में इसका स्लीपर वर्जन बनकर तैयार हो जाएगा। ट्रायल के बाद इसे यात्रियों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों के दरम्यान देश में 25 हजार किमी नई रेल लाइन डाली गई है। जबकि, पिछले साल पांच हजार किमी नई रेल लाइन का निर्माण हुआ है। इंजन व एलएचबी कोचों की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। इससे आने वाले दो-तीन सालों में रेलवे ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन कर सकेगा। रेल मंत्री ने कहा कि झांसी और ग्वालियर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। इससे यात्री सुविधाओं में भारी इजाफा होगा। इस दरम्यान रेल मंत्री ने पीतांबरा मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

अपने दौरे के दौरान रेल मंत्री ने दतिया व ग्वालियर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्टेशनों के विकास की योजनाओं के संबंध में अफसरों से चर्चा की। इस मौके पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार, डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, पीआरओ मनोज कुमार सिंह समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed