फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Skill development courses started in Polytechnic and ITI

Jhansi News: पॉलिटेक्निक और आईटीआई में शुरू हुए कौशल विकास के कोर्स

Wed, 27 Dec 2023 12:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 27 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Skill development courses started in Polytechnic and ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और पॉलिटेक्निक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत रोजगार परक कोर्स शुरू किए गए हैं। इसमें युवाओं को कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं। संस्थानों को हर साल 50 युवाओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिले की 55 सरकारी व निजी आईटीआई एवं पांच निजी व सरकारी पॉलिटेक्निक में कौशल विकास कोर्सों में प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। प्रत्येक संस्थान को प्रतिवर्ष 50-50 युवाओं को कौशल विकास से जुड़े कोर्स के तहत प्रशिक्षण देना है।प्रशिक्षण के बाद युवाओं को संस्थान को ही नौकरी दिलानी होगी।
विज्ञापन

----------

ये कोर्स हुए शुरू
-----
संस्थानों में टूरिज्म, टेक्सटाइल्स, टेलीकॉम, सिक्योरिटी सर्विस, रबर, रिटेल कोर्स, पावर इंडस्ट्री, प्लंबरिंग, माइनिंग, एंटरटेनमेंट, मीडिया, लॉजिस्टिक्स, लाइफ साइंस, आईटी, आयरन तथा स्टील, स्वास्थ्य देखभाल, फर्नीचर तथा फिटिंग, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, निर्माण, बीमा, बैंकिंग तथा फाइनेंस, सुंदरता तथा वेलनेस, मोटर वाहन, ड्रेस मेकिंग, कृषि से जुड़े तीन-तीन महीने की अवधि के कोर्स शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आईटीआई और पॉलिटेक्निक में कौशल विकास के कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें युवा ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कोर्स में प्रवेश नि:शुल्क है। - राजकुमार शाक्य, प्रधानाचार्य आईटीआई/जिला समन्वयक उप्र कौशल विकास मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed